दुमका, सितम्बर 28 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर में लगातार हो रही चोरी, छिनतई और महिलाओं से गहने ठगी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब दो माह के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी और छिनतई की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें से कई मामलों में पुलिस अब तक अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है।

चिंता बढ़ती जा रही है लगातार हो रही घटनाओं के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। शहर में खासकर पर्व-त्योहार के दौरान चोरी और छिनतई की घटनाओं में इजाफा होने की आशंका रहती है। भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और प्रमुख सड़कों पर महिलाओं व बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। महिलाओं को गहने पहनकर अकेले निकलने में भी अब डर सताने लगा है।

पुलिस की कार्रवाई की अपेक्षाएं वहीं, घर में ताला बंद कर परिवार के साथ बाहर ज...