दुमका, अगस्त 13 -- Dumka News: दुमका शहर के बक्सीबांध स्थित कूड़े-कचरे के डम्पिंग से अब लोगों को मुक्ति मिलने की उम्मीद है। शहर के बीचो-बीच कूड़े के डम्प से लोग काफी परेशान थे। मलगढ़ा के आसपास घनी आबादी है और कूड़े-कचरे के बदबू से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही थी। बक्सी बांध स्थित कचड़े के पहाड़ की समस्या से निजात दिलाने को लेकर स्थानीय निवासी संतोष चौधरी वर्ष 2017 से लगातार मुहल्लेवासियों के साथ मिलकर आंदोलन और आवाज़ उठाते रहे है। वर्षों के संघर्ष के बाद अब कचड़े के निस्तारण एवं प्रोसेसिंग का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में राहत और उम्मीद की भावना जगी है। इस गंभीर समस्या को लेकर संतोष चौधरी ने कई बार मुहल्लेवासियों के साथ मिलकर आवाज उठाई और संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इसी क्रम में स्थानीय विधायक बसंत...