Dumka News: शहर के खुंटाबांध मुहल्ले के एक घर से चोरी
दुमका, अगस्त 9 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।दुमका शहर के खुंटाबांध के पास के एक मकान में चोरी हो गई है। चोरी की यह घटना शनिवार को हुई है। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस जांच पड़ताल करने के लिए पहुंची हुई है। यह मकान संजय भालोटिया नाम के एक कारोबारी की है। पता चला है कि मकान का ताला तोड़कर एसी के तार सहित अन्य कई सामानों की चोरी की गई है। इस मामले में कारोबारी ने अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है। कारोबारी के घर से कितने सामानों की चोरी हुई है, उन सामानों का आकलन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: घर से आभूषण सहित लाखों की चोरी पुलिस घर एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को निकालकर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.