Dumka News: शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस
दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नव पहाड़ के समीप महिला की बरामद शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद दुमका स्थित शीत गृह में शव को सुरक्षित रख दिया गया है। पुलिस का कहना है कि 72 घंटे के बाद भी यदि शव की पहचान नहीं हो पाती है तो कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा। इधर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस सभी बिंदुओं पर लगातार जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: इलिगारा फाटक के समीप मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.