Dumka News: शरद पूर्णिमा पर 30 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक
दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही मंदिर प्रांगण 'हर-हर महादेव' और 'जय बाबा बासुकीनाथ' के जयकारों से गुंजायमान रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवगंगा सरोवर में स्नान करने के बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शरद पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होने के कारण तड़के मंदिर के पट खुलने से पहले ही मंदिर परिसर और शिवगंगा घाट पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। मंदिर के कपाट खुलते ही भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार पूजन व आरती की गई, जिसके बाद दर्शन-पूजन की प्रक्रिया शुरू हुई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: शरद पूर्णिमा पर मठ-मंदिरों में उमड़ी आस्था कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने जल, दूध,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.