दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के गांधी मैदान में आयोजित बादशाह सिंह मेमोरियल 9वीं मिनी झारखंड राज्य वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में रोमांचक मुकाबलों के बीच पूर्वी सिंहभूम के बालकों और रामगढ़ की बालिकाओं ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जिला वॉलीबॉल संघ, दुमका के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूर्वी सिंहभूम ने हजारीबाग को दी शिकस्त: बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम ने हजारीबाग को सीधे दो सेटों में 25-22 और 25-21 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में धनबाद ने लातेहार को 25-18 और 25-23 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: बादशाह सिंह मेमोरियल वॉल...