दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: हंसडीहा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में अष्टमी की रात मां दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मां के दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इससे पूर्व स्थानीय बालिकाओं ने भक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान बासुकीनाथ से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। गीत-संगीत और माता के जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप...