दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सावन महीने के शुभ अवसर पर वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल दुमका की ओर से विद्यालय परिसर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजेश झा के नेतृत्व में हुई। प्रतियोगिता से पहले बच्चों को नियमों की जानकारी दी गई। प्रतियोगियों को अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी डिजाइन बनाने के लिए 1 घंटे का समय दिया गया। छात्राओं ने पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक की बेहतरीन कलाकारी का प्रदर्शन किया।निर्णायक मंडल ने मेहंदी की बारीकी और सुंदरता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में उर्मिला पाल एवं अफ्सा परवीन ने प्रथम स्थान, कृतिका एवं साब्या ने द्वितीय स्थान तथा लीना और आलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को विद्यालय सचिव श्री...