दुमका, जुलाई 11 -- Dumka News: दुमका। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 12 जुलाई 2026 (रविवार) तक ईएफ का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने ईएफ के वितरण के साथ-साथ उसके कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन कार्यों में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- 92.63 प्रतिशत गणना प...