Dumka News: विश्व हाथ धुलाई दिवस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दुमका, अक्टूबर 15 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर बुधवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मसलिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ हेमलाल महतो, प्रमुख जोबा हासदा, विधायक प्रतिनिधि अभिषेक चटर्जी एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।अतिथियों ने छात्राओं को हाथ धुलाई का सही तरीका बताया और स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना बीमारियों से बचाव का सबसे सरल उपाय है।इस दौरान छात्राओं ने हाथ धुलाई का डेमो भी किया। मौके पर विद्यालय की वार्डन, शिक्षिकाएं व स्वच्छताग्राही मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर यूएमएस गौरीपुर में बच्चों को किया जागरूक यह भी पढ़ें- 20 सेकंड की सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.