Dumka News: विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर स्वच्छ हाथ, स्वस्थ जीवन का संदेश
दुमका, अक्टूबर 15 -- Dumka News: विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका के अंतर्गत प्रखंड मसलिया स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रांगण में हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'जल जनभागीदारी अभियान के समापन दिवस के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशितवरण गोलदार, प्रखंड प्रमुख वासुदेव टुडू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन की गरिमामयी उपस्थिति एवं अध्यक्षता में स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा हाथ धोने के महत्व को लेकर छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक, आई.ई.सी. बृजेश कुमार द्वारा छात्राओं एवं स्कूली बच्चों को साबुन से हाथ धोने के 6 सही चरणों का व्यवहारिक एवं सरल तरीके से प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.