Dumka News: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन
दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: प्रखंड कार्यालय गोपीकांदर में शनिवार को आयोजित सबकी योजना, सबका विकास अभियान 2026-27 अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के दो दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) के अवसर पर विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिनी संस्था के सुपरवाइजर इरशाद अंसारी ने प्रतिभागियों को विश्व स्तनपान सप्ताह के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना, जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध देना तथा छह माह के बाद पूरक आहार के साथ दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना, शिशु के स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- जिले के सभी प्रखंडों में एक से सात अगस्त तक चलेगा विश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.