दुमका, अगस्त 8 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि।जामा प्रखंड अंतर्गत चिकनियां पंचायत के लकड़जोरिया मैदान में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी सरना युवा क्लब, लकड़जोरिया की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जामा जिला परिषद सदस्य कालेश्वर सोरेन, ग्राम प्रधान छोटू बेसरा तथा चिकनियां पंचायत के पूर्व मुखिया अर्जुन मुर्मू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल में किक मारकर किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: बक्साघाट ने कसबा की टीम 5-4 से हरायाखेल भावना का महत्व उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य कालेश्वर सोरेन ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माध्यम है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार...