दुमका, नवम्बर 6 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह गुरुवार को दुमका के कन्वेंशन सेंटर में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 का लक्ष्य देश के सामने है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। यह भी पढ़ें- Dumka News: शिक्षा का उद्देश्य केवल सफल व्यक्ति बनना नहीं, जिम्मेदार नागरिक भी बनना है : राज्यपाल...प्रथम पेज के ध्यानार्थयुवाओं से व...