Dumka News: विशेष टिकट जांच अभियान में हंसडीहा व नोनीहाट स्टेशन पर 120 बेटिकट यात्री धराए
दुमका, अगस्त 18 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि मालदा रेल मंडल के निर्देश पर सोमवार को हंसडीहा एवं नोनीहाट रेलवे स्टेशन पर चलाए गए सघन टिकट जांच अभियान में 120 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे की इस अचानक कार्रवाई से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया। सीएमआई भागलपुर फुलकुमार शर्मा ने बताया कि डीआरएम एवं सीनियर डीसीएम के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों में व्यापक जांच अभियान चलाया। अभियान में टिकट निरीक्षकों के साथ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान भी शामिल थे。
जांच प्रक्रिया जांच के दौरान बिना वैध टिकट यात्रा करते पाए गए यात्रियों से रेलवे अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला गया। जुर्माना जमा करने के बाद यात्रियों को आगे की यात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.