Dumka News: विवाहिता ने घर में फंदे से झूलकर की आत्महत्या
दुमका, अगस्त 27 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैया बस्ती स्थित मुस्लिम टोला में बुधवार एक विवाहिता ने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 24 वर्षीय चांदनी बीबी, पति सनोवर अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर के पंखे से फंदे के सहारे लटके महिला के शव को नीचे उतारा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। आवश्यक जांच के बाद चिकित्सक ने चांदनी बीबी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। मृतका के पति सनोवर अंसारी थाना का वाहन चलाते हैं। घटना के समय वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें पत्नी द्वारा फंदा लगाने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही वह पुलिसकर्मियों के साथ घर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.