दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: झारखंड प्रदेश जलसहिया यूनियन जिला दुमका के बैनर तले जलसहियाओं ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यूनियन की जिला अध्यक्ष रजनी मिर्धा की अध्यक्षता में आयोजित धरना के बाद संताल परगना प्रमंडल के आयुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-01 और 02 दुमका में वर्षों से जमे कर्मचारियों और कैशियर का अविलंब अन्यत्र स्थानांतरण करने, जलसहियाओं का बकाया दो दिन के अंदर खाते में भेजने, नियमित मानदेय का भुगतान करने और जिले के विभिन्न प्रखंडों में एनजीओ व स्वयं सहायता समूह द्वारा कराए गए नाडेप व सोकपिट निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग शामिल है। यह भी पढ़ें- Dumka News: जलसहियाओं का धरना आयुक्त को सौंपा मांग पत्र धरना को संबोधित करते हुए यूनियन के संरक...