दुमका, जुलाई 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। नगर सहित पूरे जिले में शनिवारको आषाढ़ माह की विपदा तारिणी पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। महिलाओं ने सुबह से ही व्रत रखकर माता विपदा तारिणी की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व संकटों से रक्षा की कामना की। मंदिरों और घरों में माता की विशेष पूजा की गई। भक्तों ने लाल धागे, फूल, फल, मिठाई और 13 प्रकार की वस्तुओं का भोग लगाकर माता को प्रसन्न किया। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।धार्मिक मान्यता है कि विपदा तारिणी पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं और माता भक्तों की रक्षा करती हैं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: परम्परागत ढंग से हुई मां विपदतारिणी की पूजा इसी आस्था के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं इस व्रत को रखती हैं। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने...