दुमका, अक्टूबर 12 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को दुमका शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पगला बाबा मंदिर, कुम्हारपाड़ा दुर्गा मंदिर, दुर्गा स्थान, धर्मस्थान और बड़ा बांध पूजा पंडाल में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की आराधना कराई। भक्तों ने मां को शक्कर, पंचामृत और फल का भोग अर्पित किया। पंडितों के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को प्राप्त किया था। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली। इनके एक हाथ में जप की माला और दूसरे हाथ में कमंडलु है। इनकी पूजा से तप, त्याग, संयम और सदाचार की प्राप्ति होती ह...