Dumka News: विधायक बसंत सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
दुमका, अक्टूबर 11 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। दुमका विधायक बसंत सोरेन की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद उनके शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता में चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मातृ वियोग से उबरने की कामना को लेकर शनिवार को दिकू बेदिया पंचायत के नयाडीह गांव स्थित प्रसिद्ध माता काली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बताया गया कि विधायक बसंत सोरेन वर्तमान में सिंगापुर में हैं। उनकी माता जी के निधन की सूचना मिलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना है। इस खबर से उनके शुभचिंतक और समर्थक काफी चिंतित हैं। इसी को लेकर शनिवार को नयाडीह स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। सभी ने मां भगवती से विधायक के जल्द स्वस्थ होने और इस गहरे आघात से उबरने के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के दौरान उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.