दुमका, अगस्त 20 -- Dumka News: सड़क हादसे में जितेंद्र महतो की मौत की सूचना मिलने के बाद विधायक प्रदीप यादव ने बुधवार को उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। विधायक ने मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से भी मामले की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Dumka News: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...