Dumka News: विधायक ने पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: जामा प्रखंड अंतर्गत खंटगी पंचायत के चोरकट्टा गांव में मंगलवार को विधायक डॉ लुईस मरांडी ने नारियल फोड़कर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से चोरकट्टा हरिजन टोला तक कराया जाएगा। करीब 1600 फीट लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि ग्रामीणों को कच्ची सड़क पर आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, सत्तार खान, फिरोज भाट, मन्नान शेख सहित अन्य लोग मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.