दुमका, सितम्बर 5 -- Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि।शिकारीपाड़ा सोगलेटोला स्थित सिदो कान्हु परिसर में विधायक ने एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चौमुखी विकास कार्य हो रही है। विकास योजनाओं का लाभ किसान मजदूर आदिवासी पिछड़े वर्ग व गरीब जरूरतमंद को शत प्रतिशत मिले इसके लिए कार्यकर्ता सभी तैयारी सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान विधायक आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि एसआईआर में नाम काटने के बाद अब योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने की प्रक्रिया जोर-जोर से चल रही है प्रखंड विकास कार्यालय में पहुंचकर इसके लिए योग्य मतदाता को सहयोग करना है। छुटे हुए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने में ग्रामीणों का सहयोग करेंगे। एक भी योग्य मतदाता छूटे नहीं यह सुनिश्चित कर ...