Dumka News: विधायक देवेंद्र कुंवर ने कांवरियों का किया स्वागत
दुमका, अगस्त 10 -- Dumka News: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम जाने वाले कांवरिया बंधुओं की सेवा के लिए नोनीहाट के कुंवरजी चौक के समीप विशेष सेवा शिविर लगाया गया है। इसी क्रम में रविवार को जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कांवरिया बंधुओं का स्वागत करते हुए अपने हाथों से महाप्रसाद का वितरण किया। विधायक देवेंद्र कुंवर ने बाबा बासुकीनाथ धाम की ओर जा रहे कांवरिया श्रद्धालुओं को महाप्रसाद प्रदान कर उनकी मंगलमय एवं सुखद यात्रा की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवरिया बंधु सेवा शिविर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुंवरजी चौक के समीप लगाए गए सेवा शिविर में पेयजल, विश्राम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: कांवरिया सेवा शिविर में छपरा विधायक छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.