दुमका, सितम्बर 24 -- Dumka News: 17वीं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 3 व 4 अक्तूबर तक जामा के कमारदुधानी मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों से करीब 400 खिलाड़ी और कोच हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को जिला तीरंदाजी संघ की जिलाध्यक्ष जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें खेल मैदान की व्यवस्था, आयोजन समिति का गठन, खिलाड़ियों एवं कोचों के आवासन और भोजन, पेयजल, प्रशिक्षण कैंप, उद्घाटन एवं समापन समारोह, मेडल सेरेमनी, टेंट-तंबू, मंच संचालन, निमंत्रण पत्र तथा प्रायोजकों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोजकों ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियो...