दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: प्रखंड अंतर्गत सारमिनाथ शिव मंदिर प्रांगण में स्थानीय विधायक डॉ लुईस मरांडी के प्रयास से हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था कराई गई। लंबे समय से मंदिर परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब हाई मास्ट लाइट लगने से मंदिर परिसर एवं आसपास का क्षेत्र रात के समय भी पूरी तरह रोशन रहेगा। ग्रामीणों ने विधायक के इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि हाई मास्ट लाइट लगने से श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से सावन, महाशिवरात्रि एवं अन्य धार्मिक अवसरों पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिन्हें अब बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बुंडू में हाई मास्ट लाइट का उद्घा...