दुमका, सितम्बर 7 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड के सिटकिया पंचायत अंतर्गत कोहबरा और जामाटांड़ गांव में रविवार का दिन राहत लेकर आया। कई दिनों से अंधेरे में डूबे दोनों गांवों में आखिरकार बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। यह विधायक डॉ लुईस मरांडी की सक्रिय पहल और तत्पर हस्तक्षेप से संभव हो पाया। दरअसल, कोहबरा गांव में ट्रांसफार्मर में लो वोल्टेज की समस्या से कम रोशनी मिल रही थी, जबकि जामाटांड़ गांव में लगा पुराना ट्रांसफार्मर कुछ दिन पूर्व जल गया था। बिजली ठप होने से जनजीवन प्रभावित हो गया था। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी और रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता था। यह भी पढ़ें- टाना भगत बहुल गांव उर्रू जामुन टोली में बिजली संकट दूर ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक डॉ लुईस मरांडी ने बिना देर किए बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर त्व...