Dumka News: विधवा के मकान पर जबरन कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से लगाई गुहार
दुमका, अगस्त 17 -- Dumka News: सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ककनी गांव में एक विधवा महिला के मकान पर जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ककनी गांव के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सरैयाहाट थाना प्रभारी को आवेदन देकर स्वर्गीय रावण दास के मकान को कथित कब्जे से मुक्त कराने तथा उनकी पत्नी सोनी देवी और बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि मौजा ककनी स्थित जमाबंदी संख्या-30, दाग संख्या-175 में बना पक्का मकान स्वर्गीय रावण दास के हिस्से का है। ग्रामीणों के अनुसार रावण दास ने अपने जीवन काल में इसी मकान में पत्नी सोनी देवी और बच्चों के साथ शांतिपूर्वक जीवन बिताया। 24 फरवरी 2019 को रावण दास की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी और बच्चों को कथित रूप से परेशान किया जाने लगा।
आवेदन में आरोप आवेदन में आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.