दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि।महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विद्यास्थली आवासीय प्रतियोगिता निकेतन हंसडीहा में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं ईएनटी (नाक, कान एवं गला) स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के तहत ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस कुमार ने विद्यार्थियों के कान, नाक एवं गले की प्रारंभिक जांच की। जांच के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए तथा स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की 12 सदस्ययी टीम में 600 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया। चिकित्सक ने विद्यार्थियों को कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के...