Dumka News: विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह का हुआ आयोजन
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: सिदो कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर में शिक्षक-अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट (परीक्षा फल) घोषित किया गया। परीक्षा में सभी बच्चे शत प्रतिशत सफल रहे। आयोजित समारोह के दौरान विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग 6 से लेकर वर्ग 9 तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का थीम दीपावली, भाई दूज, छठ तथा धनतेरस पर आधारित था। समस्त प्रतिभागियों के चित्रांकण को देखकर अभिभावकों के राय के आधार पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान का चयन किया गया। प्रथम स्थान श्रावन्ति ग्रूप, द्वितीय स्थान सानिया ग्रूप एवं तृतीय स्थान पिपसा ग्रुप ने प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रंगोली प्रतियोगिता में ब्रह्मपुत्र सदन अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.