दुमका, अगस्त 8 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया शैक्षणिक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाघरायडीह में शुक्रवार को ग्राम प्रधान रामेश्वर टुडू की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में आदर्श मध्य विद्यालय लहरजोरिया के शिक्षक मंजीत कुमार शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से बेटका सोरेन को अध्यक्ष और मारशिला मुर्मू को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कुल 14 सदस्यों का चयन किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेटका सोरेन ने कहा कि यह समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए नींव का पत्थर साबित होगी। समिति शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, साफ-सफाई सहित अन्य बिन्दुओं पर कार्य करेगी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को ...