दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: प्लस टू उच्च विद्यालय काठीकुंड में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन करने के लिए प्रखंड द्वारा प्रतिनियोजित सीआरपी प्रदीप कुमार साह के उपस्थिति में आम सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संजय घोष को इस सभा का सभा अध्यक्ष चुना गया, जिनकी अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चयनित सदस्यों को शपथ कराई गई एवं सदस्य गण के तरफ से भी विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु योगदान देने पर सहमति दी गई। गुप्त मतदान के आधार पर लाल चंदन कुमार को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया एवं प्रेमलता हंसदा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: लवाही में हंगामा के बीच हुआ एसएमसी के पदाधिकारियों का चयन विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य निम्नलिखित है। वीरेंद्र पा...