Dumka News: विद्यालयों में 70 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
दुमका, जुलाई 10 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक भीमपहाड़ी टूरोपहाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय डुमरिया 2 में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार पाल ने दोनों विद्यालयों के कुल 70 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति, वजन, ऊंचाई, आंख, कान, दांत, त्वचा तथा अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। जिन बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी सामान्य समस्याएं पाई गईं, उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छता बनाए रखने, समय पर हाथ धोने तथा साफ पानी पीने की सलाह दी गई। डॉ. उज्ज्वल कुमार पाल ने कहा कि बच्चों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण होने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.