Dumka News: वास्तविक जनसंख्या के आंकड़े के आधार पर हो परिसीमन : असीम
दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना जिला दुमका की ओर से मंगलवार को केंद्रीय कार्यालय बंदरजोरी में केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल की अध्यक्षता में मंडल आयोग के अध्यक्ष बीपी मंडल की जयंती मनाई गई। बी.पी. मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष असीम कुमार मंडल ने कहा कि बी.पी. मंडल ने पिछड़े वर्गों को सामाजिक न्याय और सम्मान दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में जातिगत जनगणना कराकर वास्तविक जनसंख्या के आंकड़े सामने लाए जाएं और उसी के आधार पर परिसीमन कराया जाए, ताकि सभी सामाजिक वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व और हिस्सेदारी मिल सके। प्रधान महासचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव ने केंद्र पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.