दुमका, जुलाई 23 -- Dumka News: जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्रा पंचायत जोन का निवासी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर मोदी की धर्मपत्नी अनीता पोद्दार की लंबी बीमारी के दौरान असामयिक मृत्यु हो गई। अनीता पोद्दार पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत अनीता पोद्दार के निधन की सूचना मिलने पर पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख जोंका गांव पहुंचकर दिवंगत अनीता पोद्दार को श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने स्वजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: झामुमो नेता को मातृशोक पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि अनीता पोद्दार गांव एवं आसपास के क्षेत्र में लोकप्रिय समाजसेवी के रूप...