Dumka News: लोकनृत्य सहित कई कार्यक्रम आयोजित
दुमका, नवम्बर 20 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस को लेकर गुरुवार को मसलिया मध्य विद्यालय बालक में विद्यालय परिसर में छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर झारखंड की संवृद्धि, लोकसंस्कृति, परंपरा और विरासत की झलक पेश की। छात्राओं के नृत्य ने विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची की ओर से 17 से 28 नवंबर तक राज्य स्थापना दिवस समारोह को विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं के उत्सव के रूप में मनाने को लेकर विभिन्न गतिविधियों का निर्देश दिया गया है। इसके तहत विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा, क्विज, निबंध, पेंटिंग, नृत्य, गायन, ड्रामा एवं कथावाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- स्थापना पखवाड़ा : विकास, स्वच्छता और जनभागीदारी के रंग में रंगा झारखंड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.