दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: मजिस्ट्रेट कॉलोनी बंदरजोरी दुमका स्थित लिटिल स्टेप्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक माधव पंडित के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका क्षमा कुमारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान कविता पाठ व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिता में बच्चों को सात व तीन अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया था। जिसमें कनिष्ठ वर्ग के बच्चों के बीच हुए कविता पाठ में टाइनी ट्विंकल्स, स्पार्कलिंग स्टार्स, क्यूट कैंडीज, ट्विंकल टॉट्स, लिटिल रॉकस्टार्स, ब्राइट दीयाज व राइजिंग संस ग्रुप बना बच्चों को शामिल किया गया था। कविता पाठ प्रतियोगिता में टाइनी ट्विंकल्स के प्रतिभागी पार्वती कुमारी, रुही मोकाली, नवेश मुर्मू, पीहू प्रांसी व आदर्...