दुमका, अगस्त 19 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के बारापलासी रेलवे स्टेशन के समीप सड़क किनारे पिछले दो दिनों से लावारिस हालत में पड़ी पल्सर 125 सीसी बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बाइक का नंबर जेएच10डीके-4746 है। स्थानीय लोगों ने बाइक को लावारिस हालत में देखकर इसकी सूचना जामा थाना पुलिस को दी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि उक्त बाइक की चोरी शुक्रवार को सोनारायठाढ़ी स्थित साप्ताहिक हाट से हुई थी। बाइक मालिक सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के रायकुंड गांव निवासी अनूज राय, पिता दशरथ राय हैं। बाइक की काफी खोजबीन करने के बाद उन्होंने 17 अगस्त को सोनारायठाढ़ी थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार मामले में कांड संख्या 39/26 दर्ज करते हुए धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके...