Dumka News: लापरवाही : वीबी-जी राम जी योजना के बाद भी नहीं मिल रहा काम
दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी देने और पलायन रोकने के उद्देश्य से लागू की गई केंद्र सरकार की नई वीबी-जी राम जी योजना जरमुंडी प्रखंड में धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। मनरेगा की जगह 125 दिनों के रोजगार और बढ़ी हुई दैनिक मजदूरी की वैधानिक गारंटी देने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ स्थानीय मजदूरों को सही समय पर नहीं मिल पा रहा है। परिणामस्वरूप क्षेत्र के गरीब ग्रामीण और मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में बड़े शहरों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर हैं। 1 जुलाई 2026 को योजना लागू होने के बाद से अब तक जरमुंडी प्रखंड के दो पंचायतों राजासिमरिया और नोनीहाट पंचायत में मजदूरों को एक भी रुपए का भुगतान नहीं किया गया है।
मजदूरी भुगतान में देरी से मजदूरों में आक्रोश वहीं अन्य पंचायतों में भी मजदूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.