Dumka News: लाखों के टेंडर पर उठे सवाल, सफाई व्यवस्था को लेकर विधायक प्रदीप यादव से शिकायत
दुमका, जुलाई 27 -- Dumka News: हंसडीहा प्रतिनिधि। श्रावणी मेले को लेकर हंसडीहा चौक एवं बासुकीनाथ-हंसडीहा मार्ग की सफाई व्यवस्था पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने विधायक प्रदीप यादव से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि हर वर्ष सफाई के नाम पर लाखों रुपये के टेंडर होते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर केवल खानापूर्ति की जाती है।ग्रामीणों ने बताया कि मेला शुरू होने वाला है, फिर भी कई स्थानों पर गंदगी और कचरा जमा है। शिकायत सुनने के बाद विधायक प्रदीप यादव ने लोगों से लिखित शिकायत देने को कहा, ताकि मामले को संबंधित विभाग और जिला प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जा सके।विधायक ने कहा कि श्रावणी मेला आस्था का महापर्व है और श्रद्धालुओं की सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा। यदि सफाई कार्य में अनियमितता पाई गई तो इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.