दुमका, नवम्बर 20 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में लाखों रुपये की लागत से निर्मित पर्यवेक्षकीय आवास भवन इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जिस उद्देश्य से इस भवन का निर्माण कराया गया था, वह उद्देश्य आज तक पूरा नहीं हो सका है। देखरेख और साफ-सफाई के अभाव में भवन के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि यह सरकारी भवन धीरे-धीरे भूत बंगले में तब्दील होता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि भवन निर्माण के बाद आज तक इसका विधिवत उद्घाटन तक नहीं हुआ है। न ही इसका उपयोग पर्यवेक्षकों के आवासन के लिए किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 35 लाख रुपये की लागत से बना प्री- फैब्रिकेटेड वार्ड जर्जर भवन परिसर में लगातार झाड़ियों का विस्तार हो रहा है, लेकिन इसकी साफ-सफाई और रखरखाव को लेकर संबंधित विभ...