Dumka News: लाखों की ठगी के आरोप में संवेदक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
दुमका, जुलाई 23 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के न्यू बाबू पाड़ा में लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में लोगों ने एक संवेदक को घर से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान न्यू बाबू पाड़ा निवासी आशित कुमार सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशित कुमार सिंह से पैसे वापस नहीं मिलने पर पीड़ितों का गुस्सा बढ़ गया।मंगलवार को वार्ड पार्षद सपन कुमार साह, वार्ड पार्षद महेश चंद्रवंशी सहित ठगी के शिकार दर्जनों लोग न्यू बाबू पाड़ा स्थित आरोपी के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। इसके बाद सभी उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया।पीड़ितों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए और उनकी रकम वापस दिलाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.