Dumka News: लहरजोरिया स्कूल के रसोईघर में चोरी
दुमका, जुलाई 15 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय लहरजोरिया के रसोईघर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। विद्यालय की प्राचार्या प्रेमा कुमारी ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष किरण मरांडी और ग्रामीणों ने फोन पर चोरी की सूचना दी। सुबह 9 बजे शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचने पर रसोईघर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो मध्यान भोजन बनाने का सारा सामान गायब था। चोरी गए सामान: 2 गैस सिलेंडर, 2 बड़ा गैस चूल्हा, 2 डेग, 1 बड़ी कढ़ाई, 50 पीस थाली, 50 पीस कटोरी, 50 पीस गिलास, 1 छिलनी, 2 डाबू, 1 गमला, बोठी सहित अन्य सामान नहीं था। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राजमहल आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, जांच में जुटी पुलिस प्राचार्या ने मामले को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.