दुमका, जुलाई 5 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत स्थित लहरजोरिया आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका चयन को लेकर शनिवार को आमसभा का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रंजन कुमार यादव की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह बैठक हुई। पोषक क्षेत्र की 6 आवेदिकाओं ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर जांच के बाद रंजीत हांसदा की पत्नी वीणा मरांडी को सर्वाधिक योग्य पाया गया। सर्वसम्मति से वीणा मरांडी को सेविका पद के लिए चयनित किया। इस मौके पर मुखिया मीनू मरांडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: गोविंदपुर एफ में सेविका पद साल भर से रिक्त यह भी पढ़ें- Dumka News: सहायिका चयन को लेकर बीडीओ ने की आम सभा

हिंदी हिन्दुस्तान की...