दुमका, जुलाई 21 -- Dumka News: दुमका, नोनीहाट, प्रतिनिधि। दुमका में रविवार की देर रात से लगातार कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। किसान बारिश के बाद हल-बैल व ट्रैक्टर लेकर सोमवार की सुबह अपने-अपने खेतों की ओर चले गए। पहली बार हुई अच्छी बारिश के बाद किसान खेतों में युद्ध स्तर पर धान की रोपाई का काम शुरु कर दिया है। वहीं लगातार हुई बारिश से दुमका जिला के अधिकांश नदियां भी उफान पर आ गई है। जिले के कृषि के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली धौबई नदी व मयूराक्षी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जबकि अलग-अलग क्षेत्रों में अत्यधिक हुई बारिश के वजह से कई घरों में पानी भी घुस गया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: मूसलाधार बारिश से हंसडीहा बेहाल, निचले इलाकों में घुसा पानी, 12 घंटे बिजली रही गुलबारिश का प्रभाव नोनीहाट स्थित धौबई नदी...