Dumka News: लखी पूजा के अवसर पर जेरूवा में भव्य मेला, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दुमका, अक्टूबर 26 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत के जेरूवा गांव में कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर आयोजित वार्षिक लखी पूजा के अवसर पर सोमवार को भव्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता के चरणों में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद मेले का आनंद लिया। माता की जयकारों और भक्ति भजनों से आसपास भक्तिमय माहौल बना रहा। मेला में खिलौने, मिठाई और घरेलू उपयोग की दुकानें सजी थीं। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार रात गुमरो निवासी पंडित सुबोध चंद्र झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर फूल, बेलपत्र, दूध, दही सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। यह भी पढ़ें- Dumka News: समृद्धि की देवी मां लक्खी की हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.