Dumka News: लकड़ दीवानी में एक दिवसीय सत्संग समारोह आयोजित
दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को जामा प्रखंड के पलासी पंचायत अंतर्गत लकड़दीवानी गांव में मानव उत्थान सेवा समिति, शाखा कटनिया के तत्वावधान में एक दिवसीय सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव उत्थान सेवा समिति, दुमका आश्रम की प्रभारी महात्मा पवित्रा बाई जी एवं महात्मा निर्मला बाई जी ने श्रद्धालुओं को सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान, प्रेम, भक्ति, शांति और मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान महात्माओं ने सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्संग मनुष्य को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इससे जीवन में प्रेम, शांति, भाईचारे और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने समाज में आपसी सद्भाव, एकता और मानवता की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया। आयोजकों ने कहा कि इस तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.