Dumka News: लकड़ाघाटी उर्दू मध्य विद्यालय में पठन-पाठन फिर से हुआ शुरू
दुमका, सितम्बर 7 -- Dumka News: रानेश्वर , प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लकड़ाघाटी (उर्दू) में रविवार से पुनः सामान्य दिनों की तरह पठन-पाठन शुरू हो गया। सुबह निर्धारित समय पर छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। शिक्षक और रसोइया भी समय पर उपस्थित हुए। शिक्षक अध्यापन कार्य में जुट गए, जबकि रसोइया मध्याह्न भोजन बनाने के कार्य में लग गईं। इससे पूर्व शनिवार अपराह्न को ही ग्रामीणों ने स्कूल में जड़े ताले और दरवाजे पर की गई वेल्डिंग को तोड़ दिया गया है। बंद कमरों को खोल दिया गया है। बता दें कि रसोइया द्वारा एमडीएम सामग्री की चोरी और शिक्षकों की मनमानी के आरोप को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया था और वेल्डिंग मशीन मंगवाकर गेट और ताला को सील कर दिया था।
ग्रामीणों की शिकायत मामले को लेकर काफी जद्दोजहद हुई और बात थाने तक पहुंच गई थी। शिक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.