Dumka News: रोड क्रास कर रही 65 वर्षीय वृद्धा बाइक से टकराई, मौत
दुमका, जुलाई 30 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।शिकारीपाड़ा थाना अन्तर्गत अम्बाजोरा गांव के पास रोड क्रास करने के दौरान एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला को बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया। इस घटना में वृद्ध महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार की सुबह में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला होपनी मुर्मू खेत में काम कर रही थी। शाम होने के बाद वह पैदल सड़क पार कर घर लौट रही थी। इस दौरान एक बाइक ने तेज गति में होपनी मुर्मू को धक्का मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जबकि बाइक सवार युवक मौके से भागने में सफल रहा। गंभीर रूप से जख्मी होने पर महिला को उठाकर इलाज के लिए रात में ही दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.