Dumka News: रोज वैली पब्लिक स्कूल में देश प्रेम से ओत-प्रोत राखी मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
दुमका, अगस्त 12 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि।रोज वैली पब्लिक में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं देश प्रेम से ओत-प्रोत राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव, सृजनात्मकता और देश के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को जागृत करना था। रोज वैली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अंशु कुमार मिश्रा व अन्य स्कूल के कुशल मार्गदर्शन और विशेष सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल लगभग 80 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारतीय डाक विभाग के कर्मचारी राहुल मंडल, सुकुमार घोष व विवेक कुमार मंडल (शाखा डाकपाल) की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मकता का परिचय देते हुए इको-फ्रेंडली और आकर्षक राखियां खुद तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.